जिंदगी

संध्या पौळ, 7 वीं ब

Mar 29, 2026 - 10:55
Mar 30, 2026 - 09:07
 3
जिंदगी

जिंदगी

- संध्या पौळ, 7 वीं ब  

यह जिंदगी है मेरी
कुछ करके दिखाना है
ना हार के न घबरा के
आसमान छूना है।

जिंदगी का सफर सुहाना है
कभी सुख का,
 तो कभी दु:ख का,
सामना करना है।

मिली है एक जिंदगी
इसे नहीं है गवाना
आई है कई रुकावटे
इसे जीतकर है दिखलाना।

जिंदगी में पल-पल
बदल जाते हैं,
जहां हम कल थे
वहां आज नहीं रहते हैं ।

जिंदगी को रंग से भरना चाहिए
खुद के पैरों पर खड़े होकर
खुद के लिए जीना चाहिए।