संघर्ष - एक महान योद्धा

- प्रगती वडमारे, 11 वीं अ

Mar 25, 2026 - 10:14
Mar 26, 2026 - 11:04
 2
संघर्ष - एक महान योद्धा

 हम सभी के जीवन में संघर्ष का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। जीवन में कोई भी कार्य बिना संघर्ष के संभव नहीं होता। संघर्ष ही वह रास्ता है, जो हमें आगे बढ़ना सिखाता है और हमें हमारे सपनों तक पहुँचाता है। संघर्ष के बल पर हम कितने भी बड़े बन सकते हैं और अपने सबसे बड़े सपनों को भी साकार कर सकते हैं। सफलता प्राप्त करने का एक ही मूल मंत्र है — निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और अपने सपनों पर अडिग विश्वास। यदि हम पूरे मन से प्रयास करें और अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें, तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस ब्रह्मांड में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जो संघर्ष से अछूता हो। संघर्ष एक महान शब्द है, जो इंसान को शून्य से शिखर तक पहुँचा सकता है। भारत देश ने अनेक महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने जीवन में अपार संघर्ष किया और इतिहास में अमर हो गए। ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व थे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण संघर्ष में बिताया, असंख्य कठिनाइयों का सामना किया, फिर भी हार नहीं मानी। शिक्षा को अपना अस्त्र बनाया और अपने आत्मविश्वास, मेहनत और संघर्ष के बल पर पूरे भारत में अपना नाम रोशन किया। आज उनका नाम केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है — यह सब उनके संघर्ष का ही परिणाम है। संघर्ष का सबसे बड़ा लाभ यह है कि वह हमें मजबूत बनाता है। जब हम अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत से करते हैं, तो उसकी संतुष्टि ही कुछ और होती है। यदि हमें अपनी मेहनत पर भरोसा हो और संघर्ष पर विश्वास हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं लगता। इसलिए हमें अपने जीवन में अपने परिवार, माता-पिता और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना चाहिए। बचपन से ही हम संघर्ष करना सीखते हैं — बोलने का संघर्ष, चलने का संघर्ष — और यही संघर्ष हमें जीवन के लिए तैयार करता है। जितना अधिक हम संघर्ष से परिचित होते जाते हैं, उतना ही वह हमें कठिन नहीं लगता। संघर्ष के दिनों में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है, वही आने वाले समय में सुख और सफलता का आनंद लेता है। जो व्यक्ति कठिनाइयों से डरता नहीं, बल्कि उनका सामना करता है, वही सफलता की ओर अग्रसर होता है।
संघर्ष करो, आत्मविश्वास रखो और सफलता की ओर निरंतर बढ़ते रहो।