नवोदय

सोनल वाघ, 7 वीं

Mar 29, 2026 - 10:54
Mar 30, 2026 - 09:03
 3
नवोदय

नवोदय

- सोनल वाघ, 7 वीं

नवोदय वह है
जो सबका सपना है।
नवोदय वह है
जिसमें सबकी जान है।
जिसे पाने के लिए
हज़ारों तड़पते हैं,
नवोदय वह है
जो ज्ञान का मंदिर है।
नवोदय वह है
जहाँ से आईएएस अधिकारी निकलते हैं,
नवोदय वह है
जो ग़रीबों को शिक्षा देता है।
नवोदय में
कोई आता है, कोई जाता है,
लेकिन हर कोई
कुछ न कुछ सीखकर जाता है।
नवोदय को फालतू मत समझो,
वह साधारण नहीं, बेहतर है।
क्योंकि नवोदय
सिर्फ़ एक स्कूल नहीं,
नवोदय एक ब्रांड है।