भारत में क्या नहीं देखा

उत्तरेश्वर दराडे, 9 A

Mar 11, 2026 - 13:23
Mar 20, 2026 - 07:43
 4
भारत में क्या नहीं देखा

भारत में क्या नहीं देखा
- उत्तरेश्वर  दराडे, 9 वीं अ 


अंग्रेज़ों का डेढ़ सौ साल का अहंकार देखा,
उसे मिटाने को
भगत सिंह-सा बनकर
शेरों को फाँसी का फंदा चूमते देखा।
इस भारत ने क्या नहीं देखा।
मुग़लों का तख़्त-ओ-ताज देखा,
छत्रपति शिवाजी महाराज का तेजस्वी छत्र देखा,
स्वराज का सपना साकार होते देखा।
इस भारत ने क्या नहीं देखा।
कम्प्यूटर से भी तेज़ दिमाग़ वाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर देखा,
भारत माता को
कोहिनूर से भी अनमोल
संविधान सौंपते देखा।
इस भारत ने क्या नहीं देखा।
अपने ही भाई पाकिस्तान को
खुली आँखों से अलग होते देखा,
भारत माँ के लिए लड़ने वाले
राष्ट्रपिता बापू को देखा।
बताओ, इस हिंदुस्तान ने क्या नहीं देखा?
भारत माता को विकासशील राष्ट्र बनाते हुए
अनगिनत शेरों को देखा।